फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भी किसी से कम नहीं

Tue, 19 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता से परिवार व रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। विद्यार्थी भी परीक्षा परिणाम देख खुशी से झूम रहे हैैं। सोमवार को स्कूल खुलने पर रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों ने एक दूसरे का बधाई दी और अगली कक्षाओं में और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वेणी माधव बालिका इंटर कालेज के हाई स्कूल में 523 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें तीन अनुपस्थित रहे। 520 ने सफलता प्राप्त की। वहीं इंटर में 439 विद्यार्थियों में 365 प्रथम श्रेणी में 69 द्वितीय श्रेणी में और 3 तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की दो छात्राएं अनुत्तीर्ण हुई।

विद्यालय की छात्रा वर्तिका गुप्ता ने 76, ज्योतिमा गुप्ता ने 83, स्वाती गुप्ता ने 91, श्वेता गुप्ता ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रबंधक अनुज अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। जीआईसी में इंटर के 311 विद्यार्थियों में  301 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं हाई स्कूल में 303 विद्यार्थियों में 256 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन


स्वामी राम कृष्ण परमहंस बालिका इंटर कालेज में इंटर व हाई स्कूल का शत प्रतिशत परीक्षाफल रहा। इंटर में मधुर तिवारी, हर्षिता दीक्षित और रीतू और हाई स्कूल में रुची शुक्ला, शैल पाल, मेघना मिश्र ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्या सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवांगी सैनी ने हाई स्कूल में 80 फीसदी अंक अर्जित किए। एसडीएल वीएसइंटर कालेज ईश्वरपुर साई के छात्र सूरज सिंह ने इंटर में 91.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। महर्षि दयानंद पटेल उमावि अटवा अली मर्दनपुर में हाईस्कूल 52 में से 15 ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।

अमन कुमार के 90, विजय कुमार ने 89, ज्योति देवी ने 88, सुखवीर ने 87.8, सौम्या ने 87.66 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसी तरह रफी अहमद इंटर कालेज का इंटर का परीक्षा फल 99 फीसदी रहा, वहीं हाई स्कूल का 79 फीसदी रहा। जेके पब्लिक स्कूल की शताक्षी द्विवेदी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में अभय मिश्र ने 79, आरुषि मिश्र ने 82, श्रुति सिंह ने 80 फीसदी अंक अर्जित कर परिवार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें