फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में पानी के लिए मचेगी हायतौबा

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : demo
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। नगर पालिका परिषद और जल निगम मिलकर भी नगर की एक तिहाई आबादी को पानी नहीं पिला पा रहे हैं। रिबोर नलों की सूची पर वर्षों से कोई गौर नहीं हुआ है। तिहाई इलाके में पेयजल पाइप लाइन नहीं पड़ी है। नदी तालाब सूखे हैं। ऐसे में इस बार गर्मी में पानी के लिए हाय-तौबा मचने के आसार हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका को पांच सभासद देने वाले मोहल्ला नागर में पानी के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है। यहां अर्ध साप्ताहिक बाजार में भीड़ लगती है। यहां लगे दो नल खराब पड़े हैं। एक नल मरम्मत के बाद ठीक किया गया, तो रिबोर योग्य नल जल निगम की उदासीनता के चलते अब तक ठूंठ बने पड़े हैं। यही हालत बस स्टैंड, छिपीटोला, कोट कलां, बड़ा चौराहा, मीर सरायं, मिश्राना, भाटन टोला, मुरीदखानी, खुर्मुली आदि की है।

मिश्राना में पूर्वी मंदिर के परिसर में लगा नल अरसे से खराब है। नगर पालिका की ओर से जलापूर्ति के जरिये नगर को पानी मुहैया कराने को प्रयास भी नाकाफी हैं। दिलचस्प है कि अब तक केवल पांच किलोमीटर पाइप लाइन डाली गई है, जो कि आधी आबादी तक को पानी मुहैया नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन


अभी कसबे में 13 किमी तक पाइप लाइन डाली जानी है, लेकिन दो वर्ष में जहां- तहां ही काम पूरा हो सका है। अब भी आधी से ज्यादा आबादी को टंकी के जरिया पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। इस बारे में मोहल्ला नागर के हाफिज अब्दुल अहद, मुरीदखानी के विशेष मिश्रा, गयासुददीन अंसारी व खुर्मुली के वैभव मिश्रा आदि का कहना है कि प्रशासन ने कभी कोई संजीदा प्रयास नहीं किए। ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं, जो चल रहे हैं, उनमें से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं होता है।

चेयरमैन डा. सईद खान ने बताया की पूरे नगर के लिए दो और पानी की टंकी व पाइप लाइन के लिए रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जल निगम इस पर शीघ्र काम शुरू करेगा। क्षेत्रीय विधायक की ओर से प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें