महाराष्ट्र से आए भाजपा नेता सुकुमार गाइन ने कहा कि
खराब मौसम का सबसे बड़ा कारण पर्यावरण में असंतुलन है। इसे संतुलित रखने के
लिए जल का संचयन बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नदियां हमारे जीवन की
आधारशिला हैं। गाइन मंगलवार को गोमती नदी तट पर पहुंचे और नदी का पूजन
अर्चन किया। उन्होंने कहा कि नदियाें को स्वच्छ रखने का संकल्प सभी
देशवासियों को लेना होगा। मदन मोहन भार्गव ने गांव में कुओं को जीवित करने
पर बल दिया।
भाजपा नेता विनोद सिंह तोमर ने कहा कि अवध प्रांत में गोमती
नदी जीवन की मुख्य धारा है। उधर, इस दौरान तुलसीपुर घाट पर मंदिर व घाट के
निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीणों की तरफ से रखा गया। इस मौके पर गांव की
महिलाओं ने मंगल गान गाया। इस मौके पर वीकेश, निर्मल, राकेश, बृजकिशोर,
रजनीश, संतोष, श्रीराम, सुंदर, राजाराम आदि मौजूद थे।