फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए कानून बनाए केंद्र सरकार

Thu, 28 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जूना अखाड़ा जीवनदीप पीठ हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने गिरते भू जलस्तर पर गहरी चिंता प्रकट की। कहा कि 40 से 45 फीसदी जल स्तर गिर गया है। जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को कानून बनाना चाहिए और पाटे गए तालाबों के निर्माण को ध्वस्त कर अटल विहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट नदियों को जोड़ने की योजना को पूरा कराना चाहिए।
विज्ञापन


नघेटा रोड स्थित बाल विद्या भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गिरि महाराज ने कहा कि देश इस समय दोहरे नागरिक अधिकारी एवं पेयजल समस्या से लेकर जनसंख्या, प्रदूषण आदि समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को सबसे पहले पूरे देश के लिए समान नागरिक अधिकार एवं जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों के नियम के लिए कानून बनाना चाहिए। जल संचयन के साथ ही जल की बर्बादी को रोकने के लिए कठोर कानून बनना चाहिए ताकि जल की बर्बादी रुक सके।

उन्होंने कहा कि नदियां सूख रही है। जल स्तर लगातार गिर रहा है ऐसे में देश की सभी नदियों को एक दूसरे से जोड़ने की अटल विहारी वाजपेयी की योजना पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकरों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। देश के विकास के लिए जरूरी है कि समान नागरिक अधिकार एवं जनसंख्या पर नियंत्रण किया जाए। इस मौके पर बाल विद्या भवन की प्रबंधक कीर्ती सिंह, मिथिलेश मिश्रा, सुशील त्रिपाठी भी मौजूद रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें