हरदोई महानिदेशक ने जिले के अलग-अलग कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात दो वार्डनों के अभिलेखों की जांच जनपदीय समिति से कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 25 अगस्त से पहले इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है।
शाहाबाद ब्लाक के एडवोकेट दिलीप गुप्ता की ओर से महानिदेशक विजय किरन आनंद को भेजी शिकायत में जिले के दो ब्लाकों के स्कूल में तैनात दोनों वार्डनों के नाम के साथ उनके अभिलेख नियुक्ति के समय काफी न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ने बताया कि उन्होंने सामाजिक विषय से पढ़ाई की है।
लेकिन इसके पूरे अभिलेख नहीं है। इसकी जांच करें, ताकि अभिलेख सही न होने पर अन्य लोगों को मौका मिल सके। उन्होंने शिकायती पत्र में नवीनीकरण से पहले इसका सत्यापन कराने की मांग की। इसका हवाला देकर महानिदेशक ने बीएसए को निर्देश दिए कि जनपदीय समिति की ओर से जांच कराकर 25 अगस्त के पहले जांच रिपोर्ट भेजी जाए। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए संबंधित डीसी बालिका को कहा गया है।