फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने जांची विशेष सफाई अभियान की हकीकत

विज्ञापन
फोटो-25- गोपामऊ कस्बे में नाले का निरीक्षण करते एडीएम संजय कुमार सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
गोपामऊ में एडीएम संजय सिंह ने शनिवार को गोपामऊ पहुंच कर नगर पंचायत की ओर से चल रहे सफाई अभियान की स्थिति देखी। साथ ही जलभराव से बचने के लिए जल्द मुख्य नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बस स्टॉप तिराहे से लेकर पुलिस चौकी तक सड़क किनारे बनवाए गए नाले का निरीक्षण किया। एडीएम ने पुलिस चौकी के पीछे से होते हुए सागर तालाब और नगर पंचायत तक मुख्य नालों का निरीक्षण किया। कहा कि बरसात में जलभराव नहीं होना चाहिए, इसलिए जरूरी है कि नालों की साफ-सफाई कराई जाए।
इसके अलावा दो दिन की बंदी के दौरान नगर को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जाए। यही नहीं ऐहतियात के तौर पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जाए। इस पर लिपिक विजय तिवारी ने बताया कि एंटीजन टेस्ट में सभी कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मौके पर लिपिक मोबीन खान, अंबुज वर्मा, ओपी यादव, मनोज कुमार, बब्लू व लईक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें