फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वार्डन ने विद्यालय में मनाई शादी की सालगिरह, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मल्लावां की वार्डन का विद्यालय परिसर में पति के साथ शादी की सालगिरह मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर बीएसए की ओर से वार्डन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विभागीय नियमानुसार विद्यालय परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। अगर कोई अभिभावक छात्रा से मिलना चाहते हैं, तो इसके लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक का समय नियत है। पांच बजे के बाद पुरुष का प्रवेश प्रतिबंधित है। यहां तक पुरुष अधिकारी भी विद्यालय में महिला सहायक के बिना प्रवेश नहीं कर सकता है। विद्यालय परिसर में शादी की सालगिरह का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मच गई।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडेय ने बताया कि देर शाम प्रकरण की जानकारी हुई थी। मामले में वार्डन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि इस मामले में वार्डन को पत्र जारी किया गया है और खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें