हरदोई। विशाला देवी इंटर काॅलेज पवायां भरावन के निरीक्षण में चार शिक्षकों व एक लिपिक अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी का वेतन रोक दिया गया। वहीं, विद्यालय में अव्यवस्था मिलने पर प्रधानाचार्य को चेतावनी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सोमवार को विशाला देवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक राम शंकर गोस्वामी, अरविंद कुमार पांडेय द्वितीय, अरविंद कुमार सिंह, शशिकांत मिश्र और लिपिक प्रशांत त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
वहीं, विद्यालय के कमरों और परिसर में गंदगी मिली, शिक्षकों की डायरी पूर्ण नहीं पाई गई। विद्यालय में अव्यवस्था मिलने पर प्रधानाचार्य को चेतावनी दी गई और एक सप्ताह में व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश हैं।