फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैविटीज का वार, दांतों को कर रहा बीमार

Fri, 08 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में गुरुवार को डेंटल कैंप का आयोजन महात्मा गांधी मार्ग स्थित ज्ञान स्थली स्कूल व विष्णुपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। कैंप में कक्षा तीन से आठवीं तक के सैकड़ों छात्र छात्राओं के दांतों का दंत चिकित्सकों ने परीक्षण किया। दंत रोग चिकित्सक ने दांतों में होने वाली तमाम बीमारियों को मॉडल के जरिए समझाया। साथ ही दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए तमाम जानकारियां दी।
विज्ञापन


अमर उजाला और डाबर की ओर से महात्मा गांधी मार्ग स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी व सरस्वती शिशु मंदिर में लगाए गए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में डाबर की टीम द्वारा बच्चों को डाबर रेड की उपयोगिता बताकर की गई। डा. अनुराग सिंह ने समझाया की दांतों में खाद्य पदार्थ चिपके रहने से बैक्टिरियां हो जाते हैं जो सड़न पैदा कर आंतरिक ढांचे को खराब कर देते हैं। बच्चों को दांतों की नियमित सफाई करने के बारे में बताया।

डा. अनुराग गुप्ता ने बच्चों के दांतों की जांच कर उनमें सबसे अधिक कैविटीज और कीड़ा लगने की समस्या को देखा। जिसकी नियमित सफाई के लिए कहा। साथ ही बच्चों को दांतों की सड़न से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। ज्ञान स्थली में आयोजित डेंटल कैंप में ज्ञान स्थली एकेडमी के सह प्रबंधक शिव राम सिंह यादव व प्रधानाचार्य डा. मुकुल कुमार सिंह व शिक्षिका बेनू सिंह, विवेक सिंह और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव व अंबालाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें