फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरी दीवार के मलबे में दबकर दंपत्ति की मौत

विज्ञापन
अरविंद। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदपुर में शुक्रवार देर शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में पक्की दीवार ढह गई। दीवार के पास बैठे दंपति, उनकी पुत्री और ग्रामीण मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक मलबा हटाया गया, दंपति की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सत्यपाल (45) पुत्र छोटेलाल किसान था। शुक्रवार शाम सात बजे वह पत्नी सत्यवती (40), पुत्री अंकिता (17) और गांव निवासी अरविंद (40) पुत्र जगदीश के साथ घर के बाहरी हिस्से में दीवार के पास बैठा था। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण दीवार ढह गई और चारों लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन मलबा हटाकर चारों लोगों को बाहर निकाला।
तब तक सत्यपाल और उसकी पत्नी सत्यवती की सांसें थम चुकी थीं। अंकिता और अरविंद को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पुत्री अंकिता, आसिमा (7), वैष्णवी (5) और पुत्र आयुष (3) है। घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाल ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें