तहसील सदर के सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत
उपचुनाव की हुई मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को नगर पंचायत
गोपामऊ अध्यक्ष पद पर 689 वोटों से विजयी घोषित किया गया।
गोपामऊ नगर
पंचायत के अध्यक्ष पद तीन प्रत्याशी वली मोहम्मद, जाहिद खां एवं मुस्तकीम
खां ने दावा किया था। जिसके तहत मतदान के बाद गुरुवार को तहसील सभागार में
मतगणना हुई। जिसमें पांच राउंड की मतगणना में 13 मतदेय स्थलों पर पड़े
वोटों की गिनती की गई।
जिसमें सपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को 3965, निर्दलीय
प्रत्याशी जाहिद खां को 3276 एवं मुस्तकीम खां को कुल 626 वोट मिले। इसके
चलते कुल 689 वोटों से सपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को विजयी घोषित किया गया।
मतगणना के दौरान प्रेक्षक अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राजेश राय, आरओ के
रूप में एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इस दौरान अकरम कुरैशी, गुड्डू सरताज, सलीम
कुरैशी, ज्ञानू आदि ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। उधर, नगर पालिका संडीला
एवं नगर पंचायत बेनीगंज की मतगणना तहसील संडीला में की गई। वार्ड नंबर 10
के सभासद पद के लिए हुए मतदान में महेंद्र कुमार 292 मत प्राप्त कर विजयी
हुए।
अनिल कुमार को 207 मत प्राप्त हुए। कन्हैया लाल को 53 एवं दुर्गेश को
19 मत मिले। मिन्ना कुमार को 200 एवं सुशील कुमार को 222 मत मिले। मतदान के
दौरान 993 मत सही मिले और 35 मत रद कर दिए गए। उधर, नगर पंचायत बेनीगंज के
वार्ड नंबर एक में सभासद चुनाव में गीता देवी 139 मत प्राप्त कर विजयी
रही।