फोटो-24- अतरौली में होली मिलन समारोह में बोलते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मौजूद विधायक अलका सिंह अर्कवंशी। संवाद
संवाद न्यूज एजेेंसी
हरदोई (बेनीगंज)। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक से अल्पसंख्यक गरीब और शोषित अल्पसंख्यकों का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सपा हमेश मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए बरगलाने का काम करती है।
अतरौली, गौरी कोथावां और संडीला में अलग अलग स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सभी वर्गाें के लिए काम करती है। सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर सरकार काम करती है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस, राजद और सपा जैसे दल सिर्फ एक वर्ग की बात करते हैं।
भरावन और संडीला में क्षेत्रीय विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा कि संडीला का औद्योगिक क्षेत्र अब अलग पहचान रखता है। यातायात के लिए बेहतरीन मार्ग बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाते हैं।
भरावन में ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह तोमर, हर्ष वर्धन मिश्रा, सूरज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे, जबकि बेनीगंज के गौरी कोथावां में विधायक रामपाल वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष रूपेश अंजाना और कछौना नगर पंचायत के अध्यक्ष पंकज शुक्ला मौजूद रहे। संडीला के कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, अंबिका जायसवाल आदि मौजूद रहे।