वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए
धरना और प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी मंगलवार को नगर पालिका प्रांगण में
एकत्रित हुए और अपने वेतन को तुरंत देने की मांग करने लगे।
इस संबंध में
अधिशासी अधिकारी/तहसीलदार आशाराम वर्मा ने बताया कि वेतन पटल पर कार्यरत
कर्मचारी के बीमार पड़ जाने के कारण समय से वेतन नहीं दिया जा सका। इसके
अलावा वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट भी समय से पास न होने के कारण यह स्थिति
पैदा हुई।
धनराशि उपलब्ध न होने के कारण कर्मचारी तेरहवें वित्त आयोग की
धनराशि से वेतन देने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में वर्मा ने बताया कि यह
धनराशि केवल पालिका के विकास के कार्यों में ही लगाई जा सकती है। अन्यत्र
नहीं खर्च की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी तेरहवें वित्त
आयोग की धनराशि की मांग करते है तो इसके लिए डीएम व मंडलायुक्त को पत्र
लिखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही इस मद से सफाई कर्मियों को
वेतन दिया जा सकेगा। उन्हाेंने बताया कि वेतन बिल तैयार हो गया है और जल्द
ही कर्मियों को वेतन मिल जाएगा।