किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर
झाड़ी शाह बाबा दरगाह प्रांगण में पंचायत की और किसानों की समस्याओं को
लेकर एक सूची बनाई।
सबसे पहले यूनियन के कार्यकर्ता इमलियाबाग चौराहे पर
एकत्रित हुए और वहां से यूनियन के जिलाध्यक्ष कदीर पहलवान की अगुवाई में
कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यह जुलूस मुख्य
बाजार, कोतवाली स्टेशन रोड होते हुए झाड़ी शाह बाबा की दरगाह के मैदान में
पहुंचा।
जहां पंचायत का आयोजन कर किसानों की समस्याआें उठाई गईं। पहलवान ने
बताया कि किसानाें की समस्याआें की सूची को वह ज्ञापन के रूप में एसडीएम
को सौंपेंगे। इस मौके पर हरिनाम सिंह यादव, राजू गुप्ता और तारा सिंह आदि
मौजूद थेे।