फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता व सियालदाह एक्सप्रेस निरस्त

Sat, 10 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोहरे से ट्रेनाें की रफ्तार प्रभावित हो रही है। इससे अधिकतर ट्रेनें गंतव्य तक निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं। रेलवे बोर्ड ने हरदोई रेलवे स्टेशन से निकलने वाली जनता एक्सप्रेस व सियालदाह एक्सप्रेस का संचालन 15 दिसंबर से 17 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। कोहरे से हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने 15 दिसंबर से 17 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। निरस्त की गई गाड़ियों में दिल्ली से सियालदाह तक जाने वाली ट्रेन नंबर 13119 अप व 13120 डाउन सियालदाह एक्सप्रेस । वाराणसी से देहरादून तक जाने वाली ट्रेन संख्या 14265 अप और 14266 डाउन जनता एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों की तरह ही शनिवार को भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से आई। इनमें ट्रेन नंबर 14116 हरिद्वार इलाहाबाद एक्सप्रेस के आने का समय शुक्रवार को 11:20 बजे निर्धारित है लेकिन यह ट्रेन निर्धारित समय से 20 घंटे 30 मिनट देरी से दूसरे दिन शनिवार क ो आई। 13151 क ोलकाता से जंमूतवी 12:30 बजे से 4 घंटा 42 मिनट देरी से आई। 13005 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित समय 8:30 बजे से 2 घंटे 30 देरी से आई। ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़ से लखनऊ निर्धारित समय 6:57 बजे से 14 घंटे 10 मिनट देरी से आई।



60 यात्रियों के रिजर्वेशन निरस्त होंगे
हरदोई।  रेलवे बोर्ड ने हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली सियालदाह एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का संचालन 15 दिसंबर से 17 जनवरी तक के लिए निरस्त किया है। टिकट वितरण अधिकारी सीएमआई एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों में करीब 60 यात्रियों के रिजर्वेशन हैं, जो कि कैंसल होंगे।
विज्ञापन


कोहरे से ट्रेनों की गति प्रभावित हो रही है। इससे अधिकतर ट्रेनें गंतव्य तक निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। इससे सभी रूट व्यस्त हैं। इससे रेलवे बोर्ड ने सियालदाह एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस का संचालन 15 दिसंबर से 17 जनवरी तक के लिए निरस्त किया है। रामरतन सिंह, स्टेशन अधीक्षक हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें