फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से विवाहिता की मौत

Sun, 23 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शाहाबाद में संदिग्ध परिस्थितयों में मरी महिला की मौत के बाद जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला बजरिया में संदिग्ध हालात में आग लगने से विवाहिता की मौत हो गई। पति दुकान गया था और बेटी बाहर खेल रही थी। घर में धुंआ देख पड़ोसियों ने पति को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता ने पति सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शाहाबाद के बजरिया मोहल्ला निवासी दिलीप पुत्र मायाराम की शादी बदायुं जिले के थाना उसावा निवासी वीरपाल ने बेटी दीक्षा उर्फ शालू (24) के साथ करीब ढाई साल पहले हुई थी। दीक्षा को दो वर्ष की एक बेटी भी है। इसके अलावा परिवार में दिलीप का बड़ा भाई और पत्नी रहते हैं।

रविवार को लगभग दस बजे दिलीप व उसका भाई गल्ला मंडी चले गए थे और दीक्षा की जेठानी भी किसी काम से बाहर गई थी। घर पर दीक्षा व उसकी दो वर्षीय बेटी थी। दोपहर दो बजे पड़ोसियों ने घर के अंदर से धुंआ निकलते देखा। जिसकी सूचना दिलीप को दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही दिलीप पड़ोसियों के साथ घर के अंदर पहुंचा। बेटी बरामदे के बाहर खेल रही थी। जबकि क मरे के अंदर दीक्षा की जलकर मौत हो चुकी थी। वीरपाल ने बताया कि शादी के बाद  से दिलीप रुपयों की मांग करने लगा।

जबकि शादी के समय में तय दान दहेज की सभी शर्तो क ो उसने पूरा किया था। उसने बताया कि रुपये देने से इंकार करने पर ससुराल पक्ष के लोग दीक्षा को प्रताड़ित करने लगे। इसके उसने भैंस बेंचकर व अन्य व्यवस्था करके चार बार में दो लाख रुपये दिए थे।

लेकिन 15 दिन पहले दिलीप ने फिर 50 हजार रुपये मांगे थे। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर ससुरालीजनों ने दीक्षा को मारपीट कर प्रताड़ित करना चालू कर दिया था। इसकी शिकायत दीक्षा ने कुछ दिन पहले फोन पर की थी।

इस पर उसे समझा बुझाकर शांत कर दिया था। वीरपाल ने ससुरालीजनों पर दीक्षा को दहेत के लालच में जलाकर मारने का आरोप लगाया है। सीओ अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर दिलीप समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें