फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने छापा मार कच्ची शराब बरामद की

Sat, 14 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कंजड़पुरवा में शराब बरामद करने के दौरान एसडीएम वंदना त्रिवेदी व तहसीलदार राजेश चौरसिया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सवायजपुर। लोनार थाना क्षेत्र के कंजड़ पुरवा गांव में शनिवार को एसडीएम वंदना त्रिवेदी की अगुवाई में कच्ची शराब के कारोबारियाें के खिलाफ अभियान चलाया गया। छापामारी में गांव में 40 लीटर कच्ची शराब और करीब 400 लीटर लहन बरामद किया।
विज्ञापन


छापामार अभियान से कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान केे दौरान तहसीलदार राजेश चौरसिया व पुलिस बल मौजूद रहा।

माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के कंजड़पुरवा गांव में छापामार कर कच्ची शराब बरामद करके लहन नष्ट किया गया। थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने पीएसी के साथ क्षेत्र के दौलतयारपुर व कंजड़पुरवा में छापा मारा था। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें