फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक वन संरक्षक अधिकारी पद के लिए वीनू का चयन

विज्ञापन
फोटो-40-वीनू पाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में आजाद नगर निवासी वीनू पाल ने सहायक वन संरक्षक अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने साल 2017 में हुई एसीएफ/एफआरओ परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसका परिणाम अब घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग में उसे 42वां स्थान एसीएफ पद के लिए मिला है। वीनू पाल चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की हैं। हाईस्कूल की परीक्षा शहर के वेणीमाधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज से 66 फीसदी अंकों के साथ और इंटर की परीक्षा 62 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
स्नातक की पढ़ाई डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर से पूरी की थी। स्नातक में उसे 68 फीसदी अंक मिले थे। वीनू के पिता गंगाराम पाल नलकूप विभाग में ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए जबकि मां माधुरी पाल गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें