हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी वृद्ध का शव देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने घरेलू कलह से परेशान होकर उसके खुदकुशी करने की बात कही है।। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामअवतार (68) रविवार रात घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। परिजनों का कहना है कि रामअवतार शराब पीने का लती था। सोमवार सुबह 11 बजे उसका शव लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
देहात कोतवाल उमा शंकर उत्तम के मुताबिक रामअवतार ने ट्रेन से कटकर जान दी है। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक के पास आधार कार्ड मिला था। परिजनों ने घरेलू कलह की बात कही है। मृतक के परिवार में पत्नी और चार पुत्र हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।