फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दंपती से जेवर और पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, साथी की तलाश

विज्ञापन
फोटो-15-घटनास्थल पर पकड़ा गया रहीस उर्फ लाला। संवाद
विज्ञापन
सांडी। अंतिम संस्कार में शामिल होकर मंगलवार रात घर जा रहे बाइक सवार दंपती को थाना क्षेत्र के चचरापुर मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो लोगों ने रोक लिया। बाइक सवार महिला के कान के कुंडल और मंगलसूत्र नोचने के साथ ही पर्स भी छीन लिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से मंगलसूत्र भी बरामद हुआ है। बिना नंबर की बाइक मिली है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चचरापुर निवासी रविकांत मिश्रा की ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के भेरिया गांव में है। उनके साले संतराम का निधन मंगलवार को हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी शांती के साथ रविकांत भेरिया गए थे। रात में बाइक से दंपती वापस गांव जा रहे थे। हरदोई-सांडी मार्ग पर चचरापुर मोड़ के पास एक बाइक से आए दो लोगों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। बाइक चला रहे शख्स ने रविकांत की बाइक से चाबी निकालने की कोशिश की। रविकांत इसका विरोध करने लगे। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने शांती के कान से सोने का कुंडल, गले से मंगलसूत्र नोच लिया और छोटी पर्स जिसमें तीन हजार रुपये थे छीन लिया। शोर सुनकर कुछ ग्रामीण वहां आ गए। इस पर लुटेरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों युवक भागने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया।
सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पिहानी कोतवाली क्षेत्र के वाजिदनगर के बंजारनपुरवा निवासी रहीस उर्फ लाला को पकड़ा गया है। उसकी पैंट की जेब से मंगलसूत्र भी बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि उसके साथ बंजारनपुरवा का ही भोपा उर्फ शाबिर भी था। साबिर की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। बिना नंबर की बाइक मौके से बरामद हुई है। चोटिल बदमाश काे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

फोटो-15-घटनास्थल पर पकड़ा गया रहीस उर्फ लाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें