फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानकविहीन निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क का काम

विज्ञापन
फोटो 14: कछौना के हथोड़ा त्योनाकला सड़क पर काम करती मशीन। संवाद  
विज्ञापन
कछौना। हथौड़ा त्योना कला सड़क की मरम्मत में गड़बड़ी, मानकविहीन काम देख ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और काम भी रुकवा दिया। यह सड़क विधायक रामपाल वर्मा के गांव को जोड़ती है। विधायक ने ग्रामीणों के विरोध को जायज ठहराया और घटिया काम के लिए दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि काम गुणवत्तायुक्त न हुआ तो वह इस मुद्दे को शासन में उठाएंगे।
विज्ञापन




हथौड़ा त्योना कला सड़क पर मानकविहीन कार्य देख कर हेमनखेड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीण भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया। विधायक ने दूरभाष पर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, विकासखंड मुख्यालय को जोड़ने वाले हथौड़ा त्योना कला सड़क को करीब दो दशक से अधिक समय पहले बसपा शासनकाल में बनवाया गया था तब से उसकी कोई मरम्मत नहीं हुई। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क बनवाए जाने के लिए हथौड़ा तिराहे पर विधायक ने भूमि पूजन किया था तब यह कहा था कि यह सड़क उनके पैतृक गांव को भी जाती है। काम में लापरवाही बरती गई तो अक्षम्य होगी।


बृहस्पतिवार को ठेकेदार के मजदूर पहले से बनी सड़क को खोदकर उसी को समतल कर उस पर डामर डालकर खानापूर्ति करने लगे। इस पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण उर्मिल कुमार सिंह उर्फ पप्पू, भाजपा के हथौड़ा बूथ अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह उर्फ राजू, प्रेम कुमार, प्रदीप, छोटे, संदीप, रामबाबू, शिवपूजन, मेवालाल, जय प्रकाश, संतराम, जगदीश, होरीलाल, राजेंद्र, राजू कश्यप, सुरेंद्र, विशाल ने बताया कि साढ़े चार किलोमीटर लंबाई की सड़क की मरम्मत पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी गड्ढों को भरने में मिट्टी डाली जा रही है। डामरीकरण के नाम पर मानक अनुरूप पत्थर भी नहीं डाले गए हैं।

फोटो 14: कछौना के हथोड़ा त्योनाकला सड़क पर काम करती मशीन। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें