फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन भी ग्रामीणों का धरना रहा जारी

Mon, 23 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान व उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने के क्षुब्ध टड़ियावां के ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन सातवें दिन रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी माह में लोहिया आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।

इसके बाद सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके  हैं और न ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धरना तक जारी रहेगा, जब तक न्याय नहीं मिल जाता। पात्रों को आवास दिलाए जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया जाए, तभी ग्रामीण यहां से अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर गांव लौटेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि सात दिन हो गए, पर उन्हें अब तक किसी अफसर द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है। इस मौके पर उमेश कुमार, राजकुमार, रामगोपाल, सुनीता, मनोज कुमार, राममित्र, लालाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें