फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्रामीणों ने चौपाल का किया बहिष्कार, दिखाई झाड़ू-थाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। टेनी गांव में सोमवार को चकबंदी विभाग की चौपाल का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण चकबंदी प्रक्रिया का विरोध किया। झाड़ू और थाली दिखाकर प्रदर्शन किया। चकबंदी न कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

टेनी गांव में चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी पीसी उत्तम ने किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए चौपाल बुलाई। किसानों ने चौपाल का विरोध किया और झाड़ू व थाली दिखाकर नारेबाजी की। गांव के भगवानदीन, जवाहर, बबलू, महेंद्र आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि वह लोग चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने के लिए आयुक्त और जिलाधिकारी से मिलकर पत्र दे चुके हैं।
गांव में दोबारा धारा 6 लागू करने की मांग कर चुके हैं। चकबंदी विभाग की ओर से किसानों का शोषण हुआ है। जिसकी जांच कर चकबंदी विभाग के लेखपाल व अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। बावजूद उसके चकबंदी अधिकारी जबरन चकबंदी प्रक्रिया जारी रखना चाहते हैं। किसानों ने चकबंदी आयुक्त से लखनऊ में मुलाकात कर प्रक्रिया में धांधली की जानकारी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने गांव में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने का आश्वासन भी दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि 12 नवंबर को टेनी गांव में समस्या निस्तारण के लिए लगाई गई चौपाल में किसानों में मारपीट हो गई थी। ग्रामीणों के विरोध के चलते चकबंदी अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें