फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमाएं लगवाने को किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जंग-ए-आजादी में स्वतंत्रता सेनानी निरंजन सिंह देव व रघुनंदन शर्मा एवं देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमाआें को स्थापित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को आप और हम चेतना मंच के बैनर तले साहित्यकारों, समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सर्वाधार सिंह ने कहा कि आजादी की जंग में जिले के जिन स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, उनमें ब्लाक अहिरोरी के ग्राम नीर के निरंजन सिंह देव एवं ब्लाक सुरसा के रघुनंदन शर्मा के नाम प्रमुख रहे हैं।

पूर्व विधायक लालन शर्मा ने कहा कि निरंजन सिंह देव आजादी के बाद जिला पंचायत हरदोई के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए और ईमानदारी से कर्तव्य पालन करते हुए उन्होंने राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। सरस्वती सदन के अध्यक्ष अरुणेश वाजपेयी ने कहा कि रघुनंदन शर्मा का पूरा परिवार आजादी की लड़ाई को समर्पित रहा और हैदराबाद सत्याग्रह में उनका पुत्र दयानंद शहीद हो गए।
विज्ञापन


वह जिला पंचायत के द्वितीय अध्यक्ष रहे। ऐसे में इन सेनानियों की आदमकद प्रतिमाएं जिला पंचायत में स्थापित होनी चाहिए। कीर्ति सिंह ने कहा कि नीर के ही कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर ने शहीद की सूची में नाम शामिल करवाकर जिले का नाम देश में रोशन किया, ऐसे शहीद की प्रतिमा शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर स्थापित कराई जाए।

इसके बाद सीएम के नाम ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके  पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर बाजपेई, हरवंश सिंह, कमलेश पाठक, वीरेंद्र बाजपेई, पारुल दीक्षित, पंकज बाजपेई, गिरीश चंद्र बाजपेई, गोविंद सिंह, मास्टर सिंह चंदेल, अवनिकांत बाजपेई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें