फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जांच में दोषी ग्राम विकास अधिकारी को मिलेगा मूल वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांव में विकास और सरकारी राशि के खर्च में मनमानी पर ग्राम विकास अधिकारी को मूल वेतन ही मिलेगा। विकास खंड संडीला के गोसवाडोंगा में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट पर जिला विकास अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत गोसवाडोंगा में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप की जांच कराई गई थी। गोसवाडोंगा में राज्य वित्त आयोग और मनरेगा मद के कार्यों में गड़बड़ी मिली थी। मनरेगा मद से बिना अनुमति के ही उन्नाव जनपद की सीमा में आने वाली ड्रेन की सफाई भी कराने के आरोप लगाए गए थे।
जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रधान के विरुद्ध के पंचायतीराज विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है जबकि, ग्राम विकास अधिकारी आकाश त्रिपाठी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी। बताया कि प्रस्तावित अनुशासनिक कार्रवाई की जांच बीडीओ अहिरोरी से कराई गई।
विज्ञापन

बताया कि बीडीओ अहिरोरी की ओर से दी गई रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी को आंशिक रूप से दोषी पाया गया। इस मामले में इन लोगों ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। उच्च न्यायालय और जिलाधिकारी के आदेश पर अनुशासनिक कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया है। आकाश त्रिपाठी को मूल वेतन प्रत्यावर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें