फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहाबुद्दीनपुर टीम ने सांडी को 44 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी के रौरा गांव में पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में शुक्रवार को शहाबुद्दीनपुर और सांडी टीम के बीच मुकाबला हुआ। शहाबुद्दीनपुर की टीम ने सांडी टीम को 44 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

रौरा गांव में मैच की शुरुआत सांडी टीम के कप्तान आकाश तिवारी के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला से हुई। शहाबुद्दीनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में कुल 116 रन बनाए। टीम की ओर से छोटू ने 25 रन, अनिकेत ने 22 रन और सूरज ने 20 रन का योगदान दिया।
सांडी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने शानदार पांच विकेट चटकाए। 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांडी की टीम 11.3 ओवर में कुल 72 रन बनाकर आलआउट हो गई। शहाबुद्दीनपुर टीम के गेंदबाज सचिन ने एक ही ओवर में तीन विकेट और पठान ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए सचिन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें