अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में
ग्राम प्रधान की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी, पुत्र समेत 16 लोग घायल हो
गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम
को भेज दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
टड़ियावां
क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी तेजपाल (40) पुत्र प्रभु ग्राम सभा
गुलरिया के प्रधान है। वह शुक्रवार की देर शाम पत्नी बिट्टो (35), पुत्र
नीरज (7) के साथ बाइक से अपनी ससुराल सीतापुर के थाना पिसावां के ग्राम
हसनापुर जा रहे थे।
रास्ते में उनकी बाइक को सीतापुर मार्ग पर ग्राम गुल्ला
भीरी के पास वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर तेजपाल को मृत घोषित कर दिया
गया, जबकि पत्नी बिट्टो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बाबत प्रधान के पिता प्रभु ने
बताया कि लड़की के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इधर, शहर
कोतवाली क्षेत्र में सांडी रोड़ पर पावर हाउस के पास ने एक बच्चे को टक्कर
मार दी।
इससे बाइक पलट गई, जिससे बाइक सवार विकास (20) पुत्र अमर पाल
निवासी गठिया थाना लोनार और विजय (15) पुत्र सुभाष निवासी कोइलापुर थाना
मोहम्मदी लखीमपुर और अनुराग (7) निवासी हरियावां गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर, शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम
आगमपुर निवासी पृथ्वीराज (30) पुत्र हंसराज शाहजहांपुर के टेंट ठेकेदार
रघुवीर (40) और सोनू (30) निवासी कुरसेली पाली के साथ हरदलपुर टेंट लगाने
बाइक से जा रहे थे। रास्ते में फरीदपुर के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे
वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर,
फर्रुखाबाद के ग्राम अतरिया सरा निवासी नन्हे (25) पुत्र शिवनाथ, माधौगंज
क्षेत्र के ग्राम काजीपुर निवासी टीकाराम (22) पुत्र राम जीवन, सांडी
क्षेत्र के डितरामऊ निवासी देवेश प्रताप (25) पुत्र जगरूप।
टड़ियावां के
ग्राम बलखेड़ा निवासी सुखदेवी (60) पत्नी इंद्रपाल और कछौना क्षेत्र के
समसपुर निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र रुकमंगल सड़क हादसों में घायल हो गए।
उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर सुरसा क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा
निवासी संजय (25) पुत्र राम दयाल साइकिल से बम्हानाखेड़ा बाजार जा रहे थे।
गांव के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया। उधर, मझिला क्षेत्र के ग्राम करावां निवासी राजू (40)
पुत्र रामकुमार बाइक से आ रहे थे। रास्ते में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे
वह घायल हो गए।
इधर, सुरसा क्षेत्र के फतियापुर निवासी सुनील तिवारी (25)
पुत्र राम दुलारे डीजे की गाड़ी से गिर कर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया।