- रेंजर के घर के गेट पर लगाने की बात कह रहा
- डीएफओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। वन रेंज में विभागीय एक कर्मचारी का हिरन के सींग धुलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी प्रतिबंधित पशु हिरण के सींग को काटकर डिजाइन बना रहा है। वायरल वीडियो में कर्मचारी ने हिरन की सींग पर डिजाइन बनाकर रेंजर के घर के मुख्य गेट पर लगाए जाने की बात कही है।
कछौना वन रेंज के एक कर्मचारी की तरफ से हिरन की सींग घुलने और डिजाइन बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कामीपुर रेंज का बताया जा रहा है, जिसमें वन विभाग का दिख रहा कर्मचारी कह रहा है कि यह रेंजर के घर पर सजाया जाएगा। हिरन का सींग बाक्स में रखना भी शुभ माना जाता है। उसके पास ऐसे कई सींग हैं। प्रतिबंधित पशुओं के अंगों का दुरुपयोग वन विभाग के कर्मचारियों की तरफ से ही किया जा रहा है। वीडियो को वन रेंज क्षेत्राधिकारी विनय कुमार जादौन से जोड़कर देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी जीबी सेंडे ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार जादौन ने बताया कि वीडियो डीएफओ ने उन्हें भेजा है। जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। बताया कि यह खास बात यह है कि वनकर्मी के पास हिरन के सींग कहां से और कैसे आए। किस अधिकारी के घर ले जाए जाएंगे, उसकी भी जानकारी नहीं है।