फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, मां बेटी समेत तीन घायल

सार

हरदोई के लखनऊ रोड पर देर रात दो बाइकों की टक्कर में दो दोस्तों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला, उसकी भाभी और बच्ची घायल हुई हैं। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई। लखनऊ रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में दो दोस्तों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की मां, भाभी और भतीजी घायल हुई हैं। बृहस्पतिवार रात हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया निवासी सोनेलाल (22) मजदूरी करते थे। गांव में उनके मकान के सामने रहने वाले राजन (22) भी मजदूरी करते थे। दोनों आपस में दोस्त थे। इन दिनों दोनों शहर के बाबा मंदिर के निकट चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। मजदूरी के बाद दोनों देर रात बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
बाइक सोने लाल चला रहा था। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से बाइक से बघौली थाना क्षेत्र के पेड़वा निवासी आदित्य (25) अपनी मां मुन्नी देवी (55), भाभी सरोजनी (27) और भतीजी शिवांशी (ढाई वर्ष) के साथ आ रहा था। लखनऊ रोड पर पराग डेयरी के पास दोनों बाइक टकरा गई। घटना में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में सोनेलाल और राजन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना में घायल मुन्नी देवी, सरोजनी और शिवांशी को साौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सोनेलाल चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था, जबकि राजन छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। राजन और सोनेलाल के शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में और आदित्य का शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें