हरदोई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी अनाधिकृत रूप से एसी कोच में बैठा हुआ है, जबकि ट्रेन में चल रहे टीटीई ने पुलिसकर्मी से सीट खाली करने को कहा तो पुलिसकर्मी और टीटीई के बीच जमकर बहस होने लगी। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली।
एसी कोच दोपहर में लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। पुलिस कर्मी वीडियो में हरदोई से चढ़कर संडीला उतरने की बात कह रहा है लेकिन राज्यरानी एक्सप्रेस हरदोई से चलकर बालामऊ रुकती है और फिर लखनऊ पहुंचती है। संडीला स्टापेज नहीं है। लोग वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि वीडियो उन्होंने भी देखा है इस मामले में स्थानीय स्टेशन पर तो कोई शिकायत नहीं आई है। कंट्रेाल रूम शिकायत की गई होगी तो कार्रवाई भी वहीं से होगी। इस बारे में यहां कोई जानकारी नहीं है।