फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़कों पर चलना दूभर

विज्ञापन
कैनाल रोड पर कुछ इस तरह भरा गया गड्ढा। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली करीब है। ऐसे में सड़कों पर भीड़ अधिक रहती है। बाजारों में भी रौनक है लेकिन शहर के बदहाल मार्ग लोगों को परेशान किए हैं। कई प्रमुख मार्गों में गड्ढे हैं तो कहीं गड्ढे भरने के नाम पर रोड़े डाल दिए गए। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि बारिश भी बीत गई। उम्मीद थी कि मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी लेकिन संबंधित विभाग को तो जैसे राहगीरों का ध्यान ही नहीं है। कुछ सड़कों की मरम्मत कराई भी गई तो उसकी परत उखड़ने लगी। शिकायत के बाद भी व्यवस्था सुधरते नहीं दिख रही। इसके कारण हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

मरम्मत के नाम पर औपचारिकता
पुलिस अधीक्षक आवास के सामने से जिंदपीर चौराहे तक जाने वाली सड़क को कैनाल रोड कहा जाता है। इस सड़क पर बच्चों के कई स्कूल भी हैं। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए तो औपचारिकता निभाने के लिए रोड़े डाल दिए गए। इस पर मिट्टी भी डाल दी गई। बावजूद इसके आवागमन सुगम नहीं हो पा रहा। हर रोज राहगीरों को परेशानी होती है।
पॉश कालोनी में भी सड़क खराब
आवास विकास कालोनी के डी-ब्लाक की सड़क दुर्दशाग्रस्त है। नघेटा रोड से आवास विकास कालोनी जाने वाली ये सड़क दूसरी ओर सरकुलर रोड पर निकलती है, लेकिन इस पर सफर करना आसान नहीं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है।
विज्ञापन

गली से गुजरने में भी आफत
शहर को सिनेमा रोड से घंटाघर रोड तक जोड़ने वाली सड़क की दशा भी सिनेमा रोड की ओर खराब है। सड़क की शुरुआत में ही गड्ढे हैं। जाम से बचने के लिए अक्सर लोग पास वाली गली से गुजरते हैं, लेकिन यहां भी उन्हें हिचकोले खाने पड़ते हैं।
राहगीरों ने बताई समस्या
अमित कुमार कहते हैं कि सड़क की मरम्मत कराना जरूरी है। कम से कम शहर के मार्ग तो गड्ढामुक्त रहने ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मार्गों पर गड्ढे भरे भी गए थे, लेकिन दशा फिर से पहले जैसी हो गई है।
प्रणव गुप्ता कहते हैं कि आवास विकास कालोनी का नाम लेते ही पॉश इलाके की छवि बनती है, लेकिन यहां आने पर खराब मार्गों के चलते यह अवधारणा टूटने भी लगती है। कालोनी के कई मार्ग काफी दिन से क्षतिग्रस्त हैं।
विनोद कुमार का कहना है कि कैनाल रोड पर सड़क के गड्ढे भरवा दिए गए, लेकिन ये भी ऐसे भरे हैं कि दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग पर अक्सर शाम को बाजार भी लगती है, इसलिए सड़क की मरम्मत सही ढंग से करानी चाहिए।
गोपाल बताते हैं कि शहर में कुछ मार्गों की दशा बेहद खराब है। मार्ग निर्माण और मरम्मत के दौरान गुणवत्ता पर विशेष निगाह रखी जाए। इससे सड़क लंबे समय तक चलेगी। खराब सड़क के कारण परेशानी होती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें