हरदोई। वर्दी में फिल्मी गाने पर मुद्रा बनाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने में महिला सिपाही सहित तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
शाहाबाद कोतवाली में तैनात कांस्टेबल वसुधा मिश्रा, योगेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सिपाही वसुधा मिश्रा फिल्मी गाने पर मुद्रा बनाए दिख रही हैं। उनके पीछे सिपाही योगेश कुमार और धर्मेंद्र मुस्कुरा रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अकेली वसुधा नजर आ रही हैं।
वीडियो को एसपी राजेश द्विवेदी ने संज्ञान में लिया। उन्होंने बताया कि वीडियो पुराना है। वर्दी पहनकर इस तरह की गतिविधियां करने से समाज में पुलिस की छवि खराब होती है। इसके कारण तीनों पुलिसकमियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।