फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही व गलत आख्या देने पर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत आख्या पर अधिकारी संवेदनशील हो गए हैं। गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निराकरण न करने पर अहिरोरी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने यह कार्रवाई अहिरोरी के खंड विकास अधिकारी डॉ. पंकज यादव की संस्तुति पर की है। बताया कि अहिरोरी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनुराग वर्मा ने अपने क्लस्टर के गांव कुइयां में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जुड़ी शिकायत की जांच में ही लापरवाही बरती है।
बीडीओ ने बताया कि प्रकरण की जांच के साथ ही पूरी आख्या ग्राम विकास अधिकारी से मांगी गई थी। ग्राम विकास अधिकारी ने इस पर गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट नहीं दी। शिकायतकर्ता से फीडबैक भी सही नहीं मिला। पूरी जानकारी जुटाई गई तो, ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

बताया कि इसी रिपोर्ट पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। शिकायत की दोबारा जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराया जा रहा है, ताकि शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें