फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार की रात नौ मिमी बारिश हुई, मगर रविवार को बादल बगैर बरसे निकल गए। इससे उमस बढ़ गई। उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घने बादलों से हुई। आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश से होने से उमस बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोग उमस से परेशान रहे। लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार की सुबह 9.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सुबह आर्द्रता 97 और शाम को 79 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
रविवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना बन रही है। तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें