फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी वैन नहर में गिरी,चार घायल

Sun, 04 Oct 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। बारातियों से भरी एक वैन हरैया पुल के पास नहर में चली गई। इससे बारात में शामिल अन्य वाहनों पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार को मामूली चोटें आईं हैं। ट्रैक्टर की मदद से नहर के पानी में समाई वैन को बमुश्किल बाहर निकाल जा सका।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के मोहल्ला भाटनटोला निवासी सभासद इस्माइल खां की पुत्री की शादी बरवर खीरी निवासी जुबैर खां के साथ होना तय थी। दोपहर लगभग एक बजे बारात पिहानी- चपरतला मार्ग पर हर्रैया नहर पुल के पास थी। काफिले में शामिल एक वैन अचानक सामने आई बस से बचने को काबू खो बैठी और सीधी नहर में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पानी के बहाव में भी आगे बढ़ती हुई बीच नहर तक पहुंच गई। हादसे के बाद दो चीख पुकार के बीच सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इनमें कई तैरना जानते थे, जिन्हाेंने कूद कर अपनी जान बचाई। शेष को मयूर नामक युवक ने बाहर निकाला। वैन चालक हाशिम, खलील खां, तसदीक खां, आसिफ खां, फरमान खां निवासीगण बरवर (खीरी) दूल्हे के चचेरे भाई हैं। हादसे में वैन सवारों मुजाहिद खां निवासी पिहानी व दो बच्चों समेत कई को छिटपुट चोटें आईं हैं। वैन को पड़ोसी गांव से ट्रैक्टर मंगवाकर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद से घटनास्थल पर काफी भीड़भाड़ जमा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें