रसखान प्रेक्षागृह में नटराज महोत्सव में माडलिंग प्रतियोगिता में विजेता वैशाली को ताज पहनाकर सम?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में चल रहे नटराज महोत्सव का रविवार रात विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ समापन हो गया। आकर्षण का केंद्र रही मॉडलिंग प्रतियोगिता के विजेता वैशाली और वीरवर्धन को मिस और मिस्टर नटराज चुना गया।
प्राइमरी सोलो डांस में भूमि गौरव प्रथम, नित्या पांडेय द्वितीय व आयशा सिंह तृतीय रहीं। जूनियर सोलो डांस में मोहम्मद शहजिल प्रथम, श्रद्धा पांडे द्वितीय व दिव्या गुप्ता तृतीय रहीं। सीनियर सोलो डांस में विशाल कुमार प्रथम, प्रिंस सैनुअल द्वितीय व प्रिंस मौर्य तृतीय रहे। बेबी फैंसी ड्रेस में सिद्धि द्विवेदी प्रथम, तैमूर अहमद, सैफी द्वितीय व दर्श बंसल और तनुष्का सैनी तृतीय रहे। डांस में निर्णायक की भूमिका अशोक व पंकज ने निभाई। मॉडलिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लखनऊ से आए आकाश और श्वेता ने निभाई।
कार्यक्रम का संचालन बरखा द्विवेदी, संदीप आर्य, अमीषा सिंह ने किया। इस मौके पर संस्था के महासचिव अतुल अवस्थी ने आभार जताया। इस मौके पर धर्मेंद्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सुल्तान, शिवांशु, प्रिंस सौनुअल, वीरवर्धन, अश्वनी, मनीष कुमार, आकाश, शरद गुप्ता, जुनैद जैदी आदि मौजूद रहे।