फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों ने की देववाणी में वार्ता

विज्ञापन
फोटो-10-उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरवा में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयो? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संस्कृत भारतीय उपमहाद्वीप की एक भाषा है। इसे देववाणी या सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। इसको सम्मान दिलाने के लिए हम सभी को न सिर्फ इसे जानना होगा बल्कि इसे अपनी आम बोल चाल में भी प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरवा में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित चुन्नू मुन्नू संस्कारशाला में संस्कृत प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक नम्रता शुक्ला ने उक्त बात कही।
उन्होंने कहा कि सच यही है कि विश्व की सबसे प्राचीन भाषा से हम सभी दूर हो गए हैं। अब तो आलम यह है कि मौजूदा हालातों में हम सब इस भाषा के प्रयोग से बचने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को संस्कृत भाषा मे वार्तालाप करना, गीत, कहानी आदि कहना सिखाया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में दैनिक क्रियाकलापों में संस्कृत का प्रयोग करने का प्रशिक्षण छात्रों को नि:शुल्क दिया जा रहा है। छात्र आपस में संस्कृत भाषा में संभाषण करना भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण 25 मार्च तक जारी रहेगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजाराम प्रजापति, शिक्षक वेदप्रकाश कुशवाहा, ग्राम प्रधान अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें