फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चार की मौत

Mon, 14 Nov 2016 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मर्चरी के बाहर बैठे मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलग्राम। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजघाट पर गंगा स्नान के  लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों क ो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ कनौज रोड़ पर चांदापुर के पास रविवार रात श्रद्धालुओं को लेकर राजघाट गंगा स्थान को जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बघौली थाना क्षेत्र के संदाना गांव निवासी हरिपाल (45) पुत्र शीतल, मालती (50) पत्नी शिव प्रसाद, रोहित (12) पुत्र हरिश्चंद्र और सर्वेश (35) पुत्र राम भरोसे निवासी खेतुई क ोतवाली देहात की मौत हो गई। जबकि श्यामा चरन (28) पुत्र प्यारेलाल, ईश्वरवती (42) पत्नी गया प्रसाद, उत्तम कुमार (35), कमल किशोर(30) पुत्री हेमराज, अंजनी देवी (17) पुत्री नन्हें लाल, पिंकी (30) पत्नी सत्येंद्र व सरोजनी (30) पत्नी राजपाल समेत 14 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर सात की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें