फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने की जान देने की कोशिश

Thu, 03 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियावां । थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार  शौच गई युवती के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से क्षुब्ध होकर युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की । फांसी लगाते देख परिजनों ने उसे बचा लिया। परिजनों में पुलिस के रवैये पर रोष व्याप्त है ।
विज्ञापन


  परिजनों के अनुसार गत शनिवार को सुबह लगभग चार बजे युवती शौच के लिए गई थी।  युवती को गांव के ही एक युवक ने गलत नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा । युवती के शोर मचाने पर दादी व चाचा मौके पर पहुंचे। दोनों को देख युवक भाग गया ।

मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर पुलिस आरोपी के भाई को पकड़ कर लाई और छोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिससे क्षुब्ध युवती ने बुधवार रात लगभग सात बजे जान देने की कोशिश करते हुए घर में फांसी लगा ली ।
विज्ञापन


फांसी लगाते हुए युवती की  दादी व चाचा ने देख लिया तो उसे बचा लिया । थानाध्यक्ष हरियावां मदन गुप्ता ने बताया कि युवती से कहासुनी का मामला संज्ञान में आया था। आरोपी की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज न होने को लेकर युवती के फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की बात गलत है । युवती के घर पर इस समय मामले की जानकारी कर रहा हूं । आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें