फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाइम दो सेकेंड बढ़ा, प्रदेश में तीसरी रैंक बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी 112 की रिस्पॉन्स रैकिंग शासन ने जारी की है। रिस्पॉन्स समय में दो सेकेंड की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि जनपद प्रदेश की रैंकिंग में लगातार चौथे माह तीसरे स्थान पर ही बना हुआ है।
विज्ञापन

यूपी-112 पर आने वाली सूचनाओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। सूचना के कितनी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस समय का औसत निकाला जाता है। हर माह के आखिरी दिन रात 12 बजे शासन से रिस्पॉन्स टाइम की रैंकिंग जारी की जाती है। बीते मई का रिस्पॉन्स टाइम जनपद में 3:55 मिनट था, जो जून माह में बढ़कर 3:57 मिनट हो गया है।
इसमें दो सेकेंड की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश स्तर पर फरवरी में यूपी 112 की रैंकिंग में हरदोई का पांचवां स्थान था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ तेजी दिखाई। इससे प्रदेश में मार्च माह हरदोई का तीसरा स्थान हो गया। तब से जिले की यही रैंकिंग बरकरार है। पहले स्थान पर गाजियाबाद व दूसरे स्थान गौतमबुद्धनगर है।
विज्ञापन


जिले का चार माह का यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाइम

मार्च 3:49 मिनट

अप्रैल 3:51 मिनट

मई 3:55 मिनट

जून 3:57 मिनट

ऑपरेशन स्माइल से 143 परिवारों के चेहरों पर आई मुस्कान
पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत जून माह में 143 गुमशुदा या अपह्रत लोगों को सकुशल खोज निकाला है। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के 10, देहात कोतवाली, शाहाबाद, पिहानी, बेनीगंज व पाली थाना क्षेत्र के छह-छह, सुरसा के पांच, बघौली के 13, सांडी के नौ, मल्लावां के सात, संडीला के नौ, कासिमपुर, अतरौली व माधौगंज के आठ-आठ, हरियावां, टड़ियावां व हरपालपुर के तीन-तीन, बेहटा गोकुल के 10, बिलग्राम, लोनार व अरवल चार-चार, पचदेवरा व मझिला थाना क्षेत्र के दो-दो लोगों को जून माह में सकुशल पुलिस ने खोज निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें