श्री नुमाइश मैदान में श्री राम लीलाओं का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नुमाइश मेला के लीला मैदान पर सोमवार को कई भाव पूर्ण लीलाओं के मंचन ने लोगों को प्रभावित कर दिया। मंचन में कलाकारों ने रावण के दरबार में अंगद के पैर जमाने की लीलाओं का अभिनय किया। बड़े-बड़े सूरमा आते हैं पर अंगद का पैर नहीं हिला पाते हैं।
मेला श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में कलाकारों ने अंगद द्वारा रावण की सभा में पैर जमाने का मंचन किया गया। सभी की सहमति से अंगद को दूत बनाकर लंका भेजा जाता है। रावण की सभा में पहुंच कर अंगद उन्हें सीता जी को वापस करने पर जोर देते हैं, लेकिन रावण मना कर देते है।
इसके बाद अंगद सभा में पैर जमा देते हैं जहां कई सूरमा अंगद का पैर हिलाने में असफल साबित होते हैं अंत में जब रावण पहुंचते हैैं तो अंगद खुद ही उन्हें मना कर श्रीराम के चरणों को पकड़ने की सीख देकर लौट आते हैं। इसके बाद युद्ध की लीला का मचंन किया जाता है। इस दौरान आयेाजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित आदि मौजूद रहे।