फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पांच माह से लापता किसान का गन्ने के खेत में कंकाल मिला

Mon, 01 Mar 2021 04:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम चक में छुलाई के दौरान गन्ने के खेत में एक कंकाल पड़ा मिला। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कंकाल के कपड़ों से शव की शिनाख्त पांच माह पहले लापता हुए बुजुर्ग के रूप में की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव (कंकाल) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम चक निवासी मुल्तान पाल (45) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक 13 सितंबर 2020 की रात मुल्तान घर में सोया था, लेकिन सुबह घर में नहीं मिला। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उसके पुत्र मुन्नालाल ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। बावजूद इसके मुल्तान का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार देर शाम गांव से कुछ ही दूर स्थित एक खेत में मजदूर गन्ने की छुलाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक कंकाल पड़ा नजर आया, तो मजदूरों ने जानकारी खेत मालिक को दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में खेत मालिक के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कंकाल मिलने का पता चलने पर मुन्नालाल भी अपने परिजनों के साथ पहुंचा और कपड़ों से शव की शिनाख्त अपने पिता मुल्तान पाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पचदेवरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामलखन ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं, लेकिन फिर भी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें