फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान

Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पहले भी बेमौसम बारिश के कहर से जूझ रहे किसान अब फिर उसी से दो चार हो रहे हैं। गुरुवार को बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।  बारिश से प्रमुख रूप से जहां धान को नुकसान हुआ है तो आलू एवं सरसों व तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बारिश के इस पानी से नुकसान के दायरे में आए किसानों की आंखों से पानी बह निकला है।
विज्ञापन



खरीफ में आस रही अधूरी तो रबी में मजबूरी
हरदोई। खरीफ की फसलों में औसत से कम बारिश करने वाले मौसम से जहां जून से लेकर सितंबर तक माह बार औसत बारिश की आस को पूरा नहीं किया तो रबी की फसलों के का सीजन शुरू होते ही अनचाही बारिश किसानों को मजबूरी में झेलनी पड़ रही है। अभी धान की कटाई होकर बाजार में नगदीकरण नहीं हो पाया है कि बारिश ने धान को भिगो दिया है जिससे धान में नमी बढ़ने के साथ ही कालापन बढ़ेगा। बाजार में समर्थन मूल्य का लाभ मिलना तो दूर औने पौने दामों पर बेंचना मुश्किल हो जाएगा। धान से कमाई के अरमान पर पहले कम बारिश ने ग्रहण लगाया तो अब अनचाही बारिश ने ग्रहण लगाना शुरू कर दिया है। उधर रबी फसली सीजन के तहत कुछ दिनों पूर्व बोई गई सरसाें, लाई, आलू एवं तिलहनी फसलों को खेतों में उगने से पहले ही शुरू हो रहे बारिश के सिलसिले से नुकसान हो रहा है। यदि मौसम के मिजाज यूं ही सितम ढ़ाने वाले रहे और बारिश होती रही तो रबी की फसलों में गेहूं के अलावा ज्यादा फसलों को नुकसान पहुंचेगा ।

क्या कहते हैं कृषि के जानकार
हरदोई।  कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार का कहना है कि आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिन खेतों में पानी भर जाएगा वहां आलू को ज्यादा नुकसान हो सकता है। उद्यान निरीक्षक हरिओम ने कहा कि धान के भीगने से धान की कटाई पर ब्रेक लगेगा और धान के भीग जाने से सूखने तक धान में नमी के कारण काले स्पाट बन सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें