फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 29 Oct 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर तबेरा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के पास नहर पुलिया पर एक टवेरा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनुज कुमार सिंह (22) पुत्र अमलेश सिंह निवासी शर्मा हाल्ट कोतवाली शाहाबाद और  शरद उर्फ शेरू (20) पुत्र नैमिष राज सिंह निवासी आटदानपुर थाना बेहटा गोकुल की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि अनुज दिल्ली में काम करता था। वह चुनाव में मतदान करने के लिए गांव आया था। वह शेरू के साथ आटदानपुर से वापस घर जा रहा था। इसी बीच रास्ता में हादसा हो गया। अनुज का एक भाई है। वहीं शेरू एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता था। उसके भी एक भाई है। दोनों की बहनें एक ही परिवार में ब्याही है। इसलिए दोनों साथ साथ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें