लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया।
बीती रात से इलाके में शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जाते-जाते ठंड वापसी
करवा दी और लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहन लिए। पूरा दिन हुई बारिश से
सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
चपरतला रोड पर मसजिद उसमाने गनी,
बस स्टैंड, इसलामगंज कब्रिस्तान के पास, कंजड़ चौराहा और परजाऊ ताल के पास
कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों का रास्ते से निकलने दुश्वार हो गया।
खुर्मुली चौराहे के पास जमा कूड़े के ढेर और खस्ता हालत सड़क पर कीचड़ से
लोग परेशान हुए।
भारी बारिश से पिहानी-हरदोई के बीच 33 केवीए लाइन में
फाल्ट से बीती रात से ही इलाका ब्रेेक डाउन में है। शनिवार से लेकर रविवार
की रात तक कसबा अंधेरे में रहा। इस बाबत जेई हंसराज यादव ने बताया कि पोल
भीगे होने और बारिश से पेट्रोलिंग मेें बाधा आई।
रविवार को पूरा दिन
पेट्रोलिंग के बावजूद फाल्ट नहीं मिला। सोमवार को नए सिरे से पेट्रोलिंग
कराई जाएगी। उधर, शाहाबाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 15 घंटे से
बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। किसानों का कहना है कि
बारिश से तैयार खड़ी गेेहूं व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है।
उधर, तेज
बारिश व ठंडी हवाएं चलने से लोगों को एक फिर से सर्दी के लौट आने का आभास
हुआ। वहीं सारे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।