फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्लीपर के लिए अनारक्षित टिकट

Sun, 30 Aug 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के सफर के दौरान जनरल के डिब्बे की भीड़ से अब यात्री बच सकेंगे। कम दूरी के सफर के लिए अभी तक यात्रियों को स्लीपर से यात्रा करने के लिए अनारक्षित टिकट नहीं मिलता था, पर जल्द ही यात्रियों को स्लीपर डिब्बे में बैठ कर यात्रा करने के लिए अनारक्षित टिकट मिल सकेगा।
विज्ञापन


हालांकि, यात्री को स्लीपर के डिब्बे का किराया अदा करना पड़ेगा, जबकि आरक्षण शुल्क से यात्रियों को छूट दी जाएगी। रेलवे जल्द ही नए सरकुलर को लागू कर यात्रियों को सुविधा देगी। कम दूरी का सफर अकसर यात्री जनरल के डिब्बे में बैठ कर ही करते हैं और यदि कोई यात्री अनारक्षित टिकट लेकर स्लीपर में बैठ जाता है तो फिर से उसे जुर्माना भुगतना पड़ता है, लेकिन अब यात्रियों को जनरल की भीड़ से छुटकारा मिल सकता है।

हालांकि, यात्रियों को इसके लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी, पर स्लीपर में बिना किसी जुर्माने के बैठने को मिल सकेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे जल्द ही एक नया सरकुलर लाने वाली है जिसके अंतर्गत रेलवे कम दूरी की यात्रा करने वाले मुसाफिरों को स्लीपर का अनारक्षित टिकट देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए रेलवे द्वारा यात्री से सिर्फ स्लीपर का किराया जमा कराया जाएगा, जबकि आरक्षण शुल्क पर छूट दी जाएगी। मसलन हरदोई से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का किराया जनरल का 50 रुपये है, पर आरक्षण कराने पर 140 रुपये का टिकट मिलता है, पर नया सरकुलर जारी होने पर यात्रियों को 20 रुपये के आरक्षण शुल्क की छूट देकर स्लीपर का 120 रुपये का किराया देकर टिकट मिल सकेगा और यात्री बिना किसी भीड़ के आराम से यात्रा पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्थानीय स्टेशन के सीएमआई पीके त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार का सरकुलर जल्द ही लागू हो सकता है। हालांकि, अभी लिखित सूचना कोई नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें