होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन की
बैठक रविवार को जीआईसी मैदान पर हुई, जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष
अरविंद सिंह ने होमगार्डों को हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले की जानकारी
दी। जिस पर होमगार्ड्स जवानों ने खुशी जताई।
सिंह ने बताया कि कोर्ट के
आदेश में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार होमगार्ड जवानों के लिए पुलिस आरक्षी के
एक दिन के वेतन के बराबर भत्ता देने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया गया है।
बताया कि प्रदेश सरकार के सरकारी वकील को 29 सितंबर तक सरकार का पक्ष रखने
को कहा गया।
कोर्ट के इस फैसले से होमगार्ड्स जवानों में खुशी की लहर दौड़
गई। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के फैसले को नहीं मानेगी तो
संगठन सुप्रीमकोर्ट की शरण लेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम मुरारी
पांडेय, पीसी पुष्पेंद्र दीक्षित, पीसी मिथलेश, पीसी सुरेश, सुशील शुक्ला,
राजकुमार यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।