फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अपंजीकृत वेंडर ट्रेनों में बेच रहे खाद्य सामग्री, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ट्रेन के अंदर अपंजीकृत खाद्य सामग्री की बिक्री पर फिलहाल लगाम नहीं लग रही है।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन से जनता एक्सप्रेस में अपंजीकृत वेंडरों की तरफ से खाने की सप्लाई करते एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते गुणवत्ताहीन खाना परोसा जा रहा है। जानकारी होने पर अब रेल अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई है।

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अपंजीकृत वेंडरों पर रोकथाम नहीं लग रही है। बिना लाइसेंस दर्जनों वेंडर खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। यह तब है जब रेलवे ने हरदोई स्टेशन को ईट टू राइट का प्रमाण पत्र दे रखा है। इसके बाद भी प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन के अंदर तक अपंजीकृत वेंडर यात्रियों को खाना उपलब्ध करा रहे हैं और यह सब अधिकारियों की नाक के नीचे होता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें जनता एक्सप्रेस के अंदर खाने के पैकेट सप्लाई किए जा रहे हैं। यह वीडियो हरदोई स्टेशन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्पष्ट है कि यात्रियों को जो खाना उपलब्ध कराया जा रहा है वह न तो रेलवे की अधिकृत इकाइयों से आया है और न ही गुणवत्ता की कोई गारंटी है। यात्रियों का कहना है कि स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन के नाम पर अधिक शुल्क लिया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सीएमआई अंबुज मिश्रा ने निगरानी बढ़ाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें