किसानों की भूमि पर कब्जा दिलाने समेत कई मांगों को
लेकर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों क ा कलक्ट्रेट परिसर में
चल रहा धरना प्रदर्शन छठे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों और
किसानों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट
में धरने को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह
यादव ने बताया कि भाकियू पदाधिकारियों और किसानों का प्रदर्शन लगातार तब तक
जारी रहेगा जब तक केशन लाल निवासी मरई की भूमि पर कब्जा नहीं मिल जाता।
जिन-जिन व्यक्तियों ने मेड़ तोड़ डाली है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करके
जेल भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधान पति ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर
कार्यरत हैं वो ही सब खेल कर रहे हैं। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों के
इशारे पर मेड़ को तुड़वाया गया, जो कानूनन अपराध है। कहा कि भूमि पर
कब्जा करवाने, किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति कराने, जर्जर पुलों का
निर्माण कराने, शेष ग्राम पंचायतों में मुआवजा शीघ्र से शीघ्र दिलवाने की
मांगे भी शामिल हैं।
इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने जिलाधिकारी रमेश
मिश्र को ज्ञापन सौंप कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर विशंभर नाथ
राजवंशी, केशन लाल, चमेली देवी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।