फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में मृतक की बिलखती पत्नी पूनम को संभालते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी-हरदोई मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़ैया निवासी रावेंद्र (35) मजदूरी करता था। रविवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से कुइयां बाजार गया था। यहां खरीदारी करने के बाद वह वापस गांव जा रहा था।
हरदोई-पिहानी मार्ग पर स्थित पेट्रोल टंकी के निकट बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में रावेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रावेंद्र के परिवार में पत्नी पूनम, तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें